ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

अपोलो अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाने का विरोध

बिलासपुर।’ में अपोलो अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बुधवार को विवाद की स्थिति बन गई। नगर निगम की टीम को लगातार दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई।

वसंत विहार चौक से मानसी गेस्ट हाउस तक 80 फुट चौड़ी सड़क के दोनों ओर 20-20 फुट जमीन पर करीब 250 लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है। इस कारण सड़क संकरी हो गई है।

नगर निगम ने जब मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को हालात और बिगड़ गए, जब शाम 4 बजे बुलडोजर के सामने बैठकर लोगों ने काम रुकवा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद लोग नहीं माने और हंगामा बढ़ता गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!