ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर मौत

रायपुर।’ में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी धार्मिक काम से दूसरे गांव जा रहे थे। हादसे के बाद रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। तिल्दा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार हाईवा आ रही थी। सामने से आ रही एक बाइक में दो व्यक्ति सवार थे। ट्रक और बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिससे कि बाइक में सवार सनत कुमार साहू(54) और प्रेमलाल निर्मलकर(50) ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हाइवा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद सड़क में ट्रैफिक जाम हो गया। आसपास के लोग इकट्ठे होकर प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग करने लगे। हालांकि प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हो गए। इस मामले में फिलहाल आगे की जांच पड़ताल जारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!