ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पाकिस्तानी सेना का दावा- भारत ने 9 शहरों में किए ड्रोन हमले, 50 ड्रोन मार गिराए

इस्लामाबाद.ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह भारत की स्ट्राइक में पाकिस्तान के तीन बड़े शहरों लाहौर, कराची और रावलपिंडी में लगे HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए। न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी है। हमले के लिए भारत ने इजराइली हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने गुरुवार दोपहर को कहा- पाकिस्तान के 9 शहरों में भारत ने ड्रोन हमले किए। पाकिस्तानी सेना कम से कम 50 ड्रोन गिराने में कामयाब रही।

शरीफ ने माना कि एक ड्रोन नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहा। लाहौर में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए और मियानों में 2 लोगों की मौत हो गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!