अप्रैल में जन्में लोग होते हैं जिद्दी, रोमैंटिक और आत्मविश्वासी, जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार उनके व्यक्तित्व की खास बातें
नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्म तारीख और महीना उसके स्वभाव, सोच और भविष्य को काफी प्रभावित करता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य अरुण पंडित ने अप्रैल महीने में जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव और विशेषताओं को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं।
हंसमुख लेकिन ज़िद्दी स्वभाव
अरुण पंडित के मुताबिक, अप्रैल में जन्मे लोग बेहद सुंदर, आकर्षक और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ये लोग समाज में आसानी से घुल-मिल जाते हैं और माहौल को जीवंत बना देते हैं। हालांकि, इनकी एक खास बात यह भी है कि ये बहुत जिद्दी होते हैं। अगर कोई बात ठान लें तो उसे पूरा किए बिना नहीं मानते।
रोमैंटिक लेकिन भावनाएं नहीं जताते
ये लोग अंदर से बेहद रोमांटिक होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को ज़ाहिर करने में पीछे रह जाते हैं। अपने प्रेम को छुपाकर रखने में माहिर होते हैं। अगर इन्हें किसी बात को समझाना हो, तो तर्क और लॉजिक के साथ बात करनी होती है, वरना ये बात मानते नहीं।
खासियत और कमियां
इनमें एक कमी यह पाई जाती है कि ये अक्सर दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने लगते हैं। इनका व्यवहार किसी डिटेक्टर जैसा हो जाता है, जो हर बात की गहराई में जाते हैं।
करियर में सफलता की संभावना
अप्रैल में जन्मे लोग स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति जैसे क्षेत्रों में शानदार करियर बना सकते हैं। ये जहां भी जाते हैं, वहां का माहौल अपने स्वभाव से खुशनुमा बना देते हैं। लोग इनके साथ रहना पसंद करते हैं।
साहसी और सक्रिय
ये लोग किसी भी मुश्किल परिस्थिति से घबराते नहीं हैं, बल्कि डटकर सामना करते हैं। ये हमेशा सक्रिय रहते हैं और शांत बैठना इन्हें पसंद नहीं होता।
अच्छे मित्र और प्रेमी
अप्रैल में जन्मे लोग एक अच्छे दोस्त और प्रेमी होते हैं। ये अपने रिश्तों में पूरी ईमानदारी निभाते हैं और सामने वाले से भी उसी तरह का विश्वास चाहते हैं।
गुस्सैल स्वभाव और निर्णय में जल्दबाज़ी
इनमें धैर्य की कमी होती है और गुस्से में आकर कई बार गलत फैसले भी ले लेते हैं। इन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत होती है।
लकी रंग
इनके लिए गुलाबी और सफेद रंग बेहद शुभ माने जाते हैं। साथ ही हरा रंग भी इनके लिए सौभाग्यशाली होता है।


