ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

PHE के SDO पर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

बिलासपुर 22 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पीएचई विभाग के SDO पर मेडिकल छात्रा से रेप का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी एसडीओं ने उससे शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक दैहिक शोषण किया। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। आरोप है कि पीड़िता को धोखा देकर एसडीओं दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी एसडीओं फरार हो गया।

नकली नोट के साथ युवक पकड़ा गया, बाजार में खपाने की फिराक में था

प्यार में धोखा और दैहिक शोषण का ये पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया पीएचई विभाग में एसडीओं के पद पर पदस्थ है। उसकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार कर उसके साथ शादी करने का वादा किया था। इस दौरान नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने आयसा था।

वहां से उसने अपने अज्ञेय नगर स्थित घर पर युवती को ले गया। इसके बाद नमित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ये सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान साल 2023 में वह प्रेग्नेंट हो गई। तब पीड़िता ने नमित पर शादी के लिए दबाव बनाना चाहा। लेकिन तब नमित ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने की बात कहते हुए उसका गर्भपात करा दिया गया। लेकिन इस घटना के कुछ दिनों बाद ही एसडीओं नमित अपने परिजनों की रजमंदी से दूसरी लड़की से शादी के लिए तैयार हो गया।

बर्थ-डे पर नही पहुंचने पर पीड़िता को शक होने पर खुला राज

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि नमित सात साल से उसके साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना जन्मदिन उसके साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रैल को नमित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीड़िता को नमित पर शक हुआ।
उसने नमित के संबंध में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इस पर उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए दबाव बनाया। जब वह नहीं माना, तब उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बारात निकलने से पहले पहुंच गयी पुलिस….फरार हुआ आरोपी दुल्हा

पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी नमिक की शादी होने वाली थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लेकर उसके घर गई। जांजगीर-चांपा स्थित उसके दफ्तर में भी दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। इधर उसकी प्रेमिका ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि 20 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है।
यह खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने भिलाई में भी छापेमारी की लेकिन, आरोपी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी एसडीओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!