ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
विदेश

कजाकिस्तान में विमान हादसा: अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश, 42 की मौत

कजाकिस्तान। कजाकिस्तान के अकातू में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। अजरबैजान एयरलाइंस (Azerbaijan Airlines) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 72 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 42 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 30 यात्रियों को बचा लिया गया है। इनमें से 22 यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा कजाकिस्तान के अकातू क्षेत्र में हुआ। विमान ने अजरबैजान से उड़ान भरी थी और कजाकिस्तान में उतरने से पहले यह दुर्घटना का शिकार हो गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में खराब मौसम और तकनीकी खामी को संभावित कारण माना जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। विमान में आग लगने के बावजूद, रेस्क्यू टीम ने 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इन सभी को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!