ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

निर्माण कार्य में मजदूरों की जान से खिलवाड़ सुरक्षा में लापरवाही जिम्मेदार कौन

Chattisgarh Korba छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगभग 20 करोड़ की लागत से बनने वाले कन्वेंशनल हॉल निर्माण में लगे मजदूरों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है.

जहां निर्माण में लगे मजदूरों को लगभग 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर चढ़ाकर बिना सुरक्षा सामग्री के काम कराया जा रहा है वही नीचे लगे मजदूरों को भी किसी प्रकार की सुरक्षा सामग्री नहीं दी गई है आपको बता दें कि जिले के जिद्दी रोड मैं पिछले वर्ष 2016-17 में जिला खनिज न्यायाधीश से लगभग 20 करोड़ की लागत से कन्वेंशनल हॉल का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था जोकि वर्ष 2018 में अनुबंध के अनुसार पूर्ण हो जाना था लेकिन कछुए की चाल से बन रहे इस कन्वेंशनल हॉल जिसकी क्रियान्वयन एजेंसी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग कोरबा है इनके द्वारा ना तो कार्य समय पर पूर्ण किया गया और लगातार कार्य कर रहे मजदूरों के सुरक्षा को भी ध्यान में नहीं रखा जा रहा है और उनके जान से खिलवाड़ किया जा रहा वही मामले में मौजूद साइट इंजीनियर जिनकी मौजूदगी में बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूर कार्य कर रहे थे उनका कहना है कि हमने सभी को सामग्री उपलब्ध कराई है लेकिन मजदूर लगाना नहीं चाहते लेकिन कार्यस्थल पर हेलमेट व अन्य सामग्री भी मौजूद नहीं दिखी कुछ मजदूर कमर से बेल्ट को जरूर बांधे थे और कुछ नहीं लेकिन इतने खतरनाक काम में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था वहीं अगर इस तरह की लापरवाही में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा क्या पढ़े-लिखे इंजीनियर को या क्रियान्वयन एजेंसी को बिना सेफ्टी के मजदूरों को काम करने देना चाहिए यह एक बड़ा का सवाल है??

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!