ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी किए अंतिम दर्शन

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  मनमोहन सिंह के निधन पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्हें हमेशा एक महान, ज्ञानी और दूरदर्शी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक प्रमुख अर्थशास्त्री थे, जिन्हें दुनिया भर में जाना जाता था। वह आर्थिक संकट के समय देश के वित्त मंत्री बने। उन्हें उदारीकरण का श्रेय दिया जाता है, लेकिन इन सबसे ऊपर उनका गरिमामय आचरण था।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम अपने प्रिय मित्र और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निस्वार्थ योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की थी। भारत के विकास और समृद्धि के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहता है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को भारत-अमेरिका को करीब लाने के लिए याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मनमोहन सिंह के निधन के बाद लालू यादव ने पूर्व पीएम के साथ अपनी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध थे, वह मेरी बहुत तारीफ करते थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह बहुत ही योग्य व्यक्ति थे, वह आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और पीएम रहे। वह एक महान अर्थशास्त्री और ईमानदार व्यक्ति भी थे। देश को आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय डॉ. मनमोहन सिंह को जाता है। वह देश को अच्छी स्थिति में छोड़कर गए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!