
नई दिल्ली___Netagiri.in___प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 सितंबर रविवार शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे जीएसटी सुधारों पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
22 सितंबर से लागू होने वाली नई जीएसटी प्रणाली में केवल दो स्लैब – 5% और 18% रहेंगे। इससे पनीर, घी, साबुन-शैंपू जैसे रोजमर्रा के सामान से लेकर एसी और कार तक सस्ते हो सकते हैं।
पीएम मोदी का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव बढ़ा है। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है और एच-1बी वीज़ा शुल्क को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (88 लाख रुपये) कर दिया है।
मोदी ने कल कहा था – “भारत का सबसे बड़ा विरोध उसकी अन्य देशों पर निर्भरता है। अब समय है आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से बढ़ने का।”


