ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

4 बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 लुटेरों को पकड़ा

सरगुजा : सरगुजा के सीतापुर में दुकान संचालक के घर करीब 25 लाख के लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास ले लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, कैश के साथ पिस्टल और कट्टा भी बरामद किया गया है। हथियारबंद नकाबपोश गिरोह के सदस्यों ने 5 दिन पहले राइस मिल संचालक के घर भी लूट की कोशिश की थी। इससे पहले आरोपियों ने लूट की 4 और वारदात को अंजाम दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने लूट के कई मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। पुलिस सबसे पहले शिवा उर्फ डेविड एक्का तक पहुंची, जिसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए तीनों आरोपी निगरानीशुदा अपराधी हैं और इन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!