ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती:PM-राष्ट्रपति ने श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। दिल्ली में स्थित उनके समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वे 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें 27 मार्च 2025 को भारत रत्न से नवाजा गया था।

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लेख लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा- 25 दिसंबर का ये दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। वे स्टेट्समैन की तरह खड़े रहे और लोगों को प्रेरित करते रहे हैं।

PM ने आगे लिखा- अटल बिहारी वाजपेयी ने खरीद-फरोख्त नहीं की। डर्टी पॉलिटिक्स के रास्ते पर चलने के बजाय 1996 में इस्तीफा देना पसंद किया। 1999 में उनकी सरकार 1 वोट से गिर गई थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!