ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देशराजनीतिहेल्थ

बड़ी खबर …नहीं रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन….. 100 साल की उम्र में लीअंतिम सांस

दिल्ली : पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा

बता दें कि पीएम की मां हीरा बा की मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में

अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!