ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

प्रधानमंत्री आज आंध्र प्रदेश में कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे:ग्रीन हाइड्रोजन हब की नींव रखेंगे

विशाखापट्टनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। विशाखापट्टनम में पीएम मोदी 1.85 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे पुडीमडका में बन रहे ग्रीन हाइड्रोजन हब प्रोजेक्ट की नींव भी रखेंगे।

विकास परियोजनाओं के तहत 300 एकड़ में 25 इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सड़कें, इंडस्ट्रियल सेंटर, पोर्ट और केमिकल स्टोरेज जैसे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी जाएगी।

ग्रीन हाइड्रोजन हब प्रोजेक्ट को गंगावरम पोर्ट के पास लगभग 1200 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसकी लागत 1.85 लाख करोड़ रुपए है। जिसका 20 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी विकसित करना है। यहां रोज 1500 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा। ग्रीन अमोनिया, ग्रीन मेथनॉल और यूरिया समेत ग्रीन केमिकल्स का उत्पादन भी किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!