ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

15 करोड़ के गांजा तस्कर की संपत्ति फ्रीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर. पुलिस ने सफेमा (एसएएफईएमए) कोर्ट मुंबई के माध्यम से जशपुर के एक चर्चित गांजा तस्कर हीराधर यादव के मकान और पांच वाहन समेत डेढ़ करोड़ की संपत्ति को फ्रीज कराया है. जशपुर पुलिस को मिली इस सफलता की पुलिस महकमे में काफी चर्चा है.

इधर रायपुर पुलिस द्वारा गांजा एवं ड्रग्स की तस्करी के पुराने व सक्रिय आरोपियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस के तहत जेल भेजने के लिए विधिवत कार्रवाई जारी है. वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने संपत्ति की जांच की पुष्टि करते हुए कहा कि कई आरोपियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस के तहत कार्रवाई हेतु केस तैयार करके सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं. जबकि आधा दर्जन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. इधर जशपुर के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह सीएम विष्णुदेव साय का गृह जिला है.

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!