ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

राजेश साहू वार्ड क्रमांक 38 से पार्षद पद के प्रबल दावेदार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करेंगे चुनावी मैदान में प्रवेश

राजेश साहू, जो लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, ने वार्ड क्रमांक 38 से पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। राजेश साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) के नगर संयोजक के पद पर कार्यरत हैं। उनका सामाजिक सेवा और जनसंपर्क का विस्तृत अनुभव उन्हें इस पद के लिए प्रबल दावेदार बनाता है।

सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि
राजेश साहू ने 2005 से 2018 तक कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वे संविदा इंटक बालको के सचिव के रूप में कार्यरत रहे और सैकड़ों लोगों को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही वे छत्तीसगढ़ वेल्फेयर सोसायटी नामक एनजीओ से जुड़े रहे और जरूरतमंदों को रक्तदान में सहायता की। वे खुद 11 बार रक्तदान कर चुके हैं।

उनकी सामाजिक भूमिका यहीं समाप्त नहीं होती। राजेश साहू जिला साहू समाज और राष्ट्रीय ओबीसी समाज के जिला महासचिव भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने समाजिक बैठकों और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कोरोना काल के दौरान विशेष योगदान
कोरोना महामारी के दौरान, बालको प्लांट में कार्यरत कर्मियों की आकस्मिक मृत्यु के मामलों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने वार्ड निवासी कैलाश साहू के परिवार को इंटक यूनियन के माध्यम से 10 लाख रुपये का बीमा दावा दिलवाने में मदद की।

वार्ड में किए गए विकास कार्य
दुर्गा पंडाल तथा सामुदायिक भवन निर्माण कराने के लिए लगातार पत्राचार और प्रयास किये जिससे दुर्गा पंडाल और सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ|

रिस्दा बस्ती में बिजली उपलब्ध करने प्रयास:
तत्कालीन महापौर लखनलाल देवांगन के कार्यकाल में रिस्दा बस्ती में बिजली उपलब्ध करने के लिए महापौर को पत्राचार किये तथा निरंतर प्रयास करते रहे जिससे रिस्दा बस्ती में विद्युत् आपूर्ति शुरु हुई|

बालको रिंग रोड का सुधार:
रिंग रोड पर राखड़ रोड जाम की समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने कलेक्टर महोदय को 10 से अधिक पत्र लिखे, जिसके बाद रोड पर नियमित पानी का छिड़काव शुरू हुआ और जाम की स्थिति में सुधार आया।

पुराना रिस्दा तालाब सौंदर्यीकरण:
तालाब के सौंदर्यीकरण और बोरवेल लगवाने के लिए निगम आयुक्त और बालको नगर प्रशासन को पत्रचार किया।

अवैध कब्जों का विरोध:
रिस्दा की निस्तारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों का उन्होंने कलेक्टर के माध्यम से विरोध किया।

समाजसेवा और धार्मिक योगदान:
वे नव युवक नव दुर्गा समिति के संयोजक के रूप में 13 वर्षों से दुर्गा पूजा का सफल आयोजन कर रहे हैं। समिति के माध्यम से उन्होंने वार्ड की गरीब कन्याओं के विवाह में भी मदद की।

सभी धर्मों और समाज का सम्मान
राजेश साहू ने हमेशा सभी धर्मों और समाजों का सम्मान किया है। उनका मानना है कि सामुदायिक एकता और सामाजिक न्याय से ही क्षेत्र का विकास संभव है।

चुनावी रणनीति और भविष्य की योजनाएं
राजेश साहू का कहना है कि पार्षद बनने के बाद उनका मुख्य फोकस वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, और बुनियादी सुविधाओं को सुधारना रहेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!