ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

राजीव युवा मितान क्लब नागरिकों के विकास और जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण योजना: श्री केरकेट्टा*

*मितान क्लब के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव का जारी होगा विशेष पहचान पत्र*

*पाली तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा और कलेक्टर श्री संजीव झा ने मितान क्लब के सदस्यों को योजना के बारे में किया जागरूक*

कोरबा 23 सितम्बर 2022/पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा और कलेक्टर श्री संजीव झा आज जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में पोड़ी उपरोड़ा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत शामिल 114 ग्राम पंचायतों में गठित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिवगण शामिल हुए। बैठक में विधायक और कलेक्टर ने मितान क्लब के सदस्यों को राजीव युवा मितान क्लब के उद्देश्यों और कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। विधायक श्री केरकेट्टा ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब लोगों के विकास और शासकीय योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होने मितान क्लब के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मितान क्लब में सदस्यों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से हुआ है। मितान क्लब के सदस्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में गांव के विकास और जन जागरूकता में अपनी भागीदारी निभायेंगे। उन्होने कहा मितान क्लब के संचालन के लिए शासन द्वारा दी गयी राशि का सदुपयोग शिक्षा-दीक्षा, खेलकूद, शैक्षणिक गतिविधियां, सामाजिक एवं जन जागरूकता आधारित गतिविधियों में करें। क्लब का संचालन ईमानदारी और भाईचारे के माध्यम से करते हुए गांव के विकास कार्यो में भागीदारी निभायें। गांव के लोगो का राशन, पेंशन, वैक्सीनेशन, एफआरए बनवाने तथा अन्य प्रकार के सहायता के लिए जागरूक होकर लोगों की मदद करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, एसडीएम पोड़ीउपरोड़ा श्री नंदजी पाण्डेय, जनपद सीईओ श्री आर.एस. मिर्झा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

     मितान क्लब सदस्यों की बैठक में कलेक्टर श्री संजीव झा ने कहा कि क्लब के सदस्यों का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करके शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है। क्लब के सदस्यों के विशेष पहचान के लिए मितान क्लब के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, एवं सचिवों को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विशेष पहचान पत्र जारी किया जाएगा। गांव के विकास के लिए शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना एवं गांव की समस्याओं और आवश्यकता को प्रशासन के संज्ञान में लाना भी मितान क्लब के सदस्यांे का उद्देश्य है। कलेक्टर श्री झा ने मितान क्लब के सदस्यों को जागरूक करते हुए कहा कि शासन द्वारा क्लब के लिए जारी 50 प्रतिशत  राशि का उपयोग खेलकूद से संबंधित गतिविधियों मंे किया जाएगा। गांवों में खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी गांवों में खेल मैदान विकसित की जा रही है। मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को खेलकूद और अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे। विधायक और कलेक्टर ने बैठक में योजना के संबंध में शंका-समाधान के लिए मितान क्लब के सदस्यों से परिचयात्मक जानकारी ली।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!