
Ramayana Part 1 World Premiere: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले लॉस एंजेलिस में इसके वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर चर्चा तेज है। फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश जब अपनी पत्नी के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने ‘रावण-रावण’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी अपने शानदार देसी लुक में नजर आए।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आए रणबीर कपूर और साई पल्लवी
‘रामायण पार्ट 1’ के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान लॉस एंजेलिस के रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट पारंपरिक परिधानों में नजर आई।
रणबीर कपूर ने आइवरी रंग की जैकेट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था। उनका लुक काफी क्लासी नजर आया। वहीं, माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी लाल रंग की साड़ी में दिखाई दीं। उनकी सादगी और मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींचा।
दूसरी ओर, रावण की भूमिका निभाने वाले यश ऑल-ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। उनके आउटफिट पर लगा गोल्डन ब्रोच खास आकर्षण का केंद्र रहा, जिस पर रावण के दस सिरों की आकृति बनी हुई थी। इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी भी मौजूद रहे।
Redmi K100 आज होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले से लैस होगा फोन
लॉस एंजेलिस में यश को देखकर ‘रावण-रावण’ चिल्लाने लगे फैंस
फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर का सबसे दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला, जब यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे। उन्हें देखते ही वहां मौजूद फैंस ने ‘रावण-रावण’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। यश के स्वागत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान यश ने कन्नड़ भाषा में लोगों का अभिवादन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी यात्रा और भारतीय सिनेमा से जुड़े होने पर गर्व जताया। अभिनेता ने कहा कि किसी व्यक्ति की शुरुआत यह तय नहीं करती कि वह भविष्य में कितनी दूर तक जा सकता है।
यश ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में कहानियों को सिर्फ सुनाया नहीं जाता, बल्कि उन्हें याद रखा जाता है और अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘रामायण’ के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को भारतीय संस्कृति और विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुए इंटरनेशनल सितारे
‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। यह विशेष स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स स्थित डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित की गई। इस दौरान रणबीर कपूर और यश की मुलाकात भी चर्चा में रही। दोनों कलाकारों ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को गले लगाया।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 1?
फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद अब दर्शकों को इसकी थिएटर रिलीज का इंतजार है। ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी और भव्य विजुअल्स को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है।
फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। पहले भाग में रामायण की महागाथा का एक हिस्सा बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 के आसपास रिलीज करने की योजना है।




