ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

UPSC वाले नामी टीचर अवध ओझा की राजनीति में एंट्री! इस पार्टी में शामिल हो रहे

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने वाले अवध ओझा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं। अटकलें हैं कि वह दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। एक टीवी रिपोट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हो चुकी है और उनकी सीट तक फाइनल हो चुकी है।

अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जनवरी-फरवरी में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनका टिकट भी फाइनल बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा को लेकर यह भी अटकलें थी कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!