ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 9 वार्ड हुए आरक्षित

कोरबा। कोरबा जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार जिले के विभिन्न वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड

कोरबा जिले के 9 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें से 3 वार्ड महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें वार्ड नंबर 46 (बेलगरी बस्ती), 34 (दादर खुर्द) और 30 (एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 02) शामिल हैं। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 6 है, जिनमें वार्ड नंबर 08, 29, 33, 40, 41 और 45 शामिल हैं।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड

महिला अनुसूचित जनजाति के लिए 3 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 47 (रुमगढ़ा), 53 (चोरभट्टी) और 67 (बालगीखर) शामिल हैं। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अन्य वार्डों की संख्या 5 है, जिनमें वार्ड नंबर 36, 52, 54, 66 और 64 शामिल हैं।

पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड

पिछड़ा वर्ग के लिए जिले के 16 वार्डों को आरक्षित किया गया है, जिनमें से 5 वार्ड महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 01, 07, 51, 62, 17, 26, 57, 22, 39, 21, 24 शामिल हैं। महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 12 (नई बस्ती), 9 (इमलीडुगु), 32 (पोड़ी बाहर बस्ती), 28 (एसईसीएल कॉलोनी क्रमांक 01) और 03 (साकेत नगर) शामिल हैं।

सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड

सामान्य महिला वर्ग के लिए कुल 11 वार्डों को आरक्षित किया गया है। इन वार्डों में वार्ड नंबर 14, 58, 61, 15, 60, 37, 50, 13, 27, 49 और 63 शामिल हैं।

सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड

जिन वार्डों पर महिला या किसी विशेष वर्ग का आरक्षण नहीं है, वे वार्ड सामान्य की श्रेणी में आएंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!