ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़

ग्राम हरदीबाजार में 3 नवंबर को राजस्व शिविर का आयोजन फौती नामांतरण और अभिलेख दुरुस्ती के आवेदनों का होगा त्वरित निराकरण

Netagiri. in—**Korba**पाली— अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली के निर्देशन में ग्राम हरदीबाजार में 3 नवंबर 2025 को एकदिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में फौती नामांतरण एवं अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित लंबित आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण किया जाएगा।

एसईसीएल दीपका परियोजना के तहत ग्राम हरदीबाजार की अनेक भूमियों का अधिग्रहण किया गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में अर्जित भूमियों के नामांतरण और अभिलेख सुधार के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के शीघ्र निपटारे हेतु यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर की तैयारी को लेकर अनुविभागीय अधिकारी ने तहसीलदार हरदीबाजार को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसईसीएल दीपका प्रबंधन को टेंट, जल आपूर्ति सहित आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा थाना हरदीबाजार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुरुष एवं महिला बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राम पंचायत हरदीबाजार के सरपंच एवं पटवारी को भी शिविर की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु प्रेरित करने कहा गया है। वही सिविर लगाने हेतु गांव के सरपंच को मुनादी कराने भी पत्र लिखा गया है

यह शिविर ग्रामीणों को भूमि से संबंधित कार्यों के समाधान में बड़ी राहत प्रदान करेगा और प्रशासन की जनसुविधा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!