ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

रिश्वतकांड में फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक भारद्वाज ने एसीबी के दबाव में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

प्रार्थी रंजीत सिंह राठौर निवासी आंदु जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से जमीन सीमांकन के एवज में 50000रुपए रिश्वत मांगने वाले गौरेला के फरार राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने एसीबी के लगातार पतासाजी व बढ़ते दबाव के चलते आज दिनांक 23. 4.25 को एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में खुद को प्रस्तुत किया जिस पर एसीबी बिलासपुर ने आरोपी भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारद्वाज के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।गौरतलब है कि प्रार्थी रंजीत सिंह राठौर से उसके पिता शिव कुमार के नाम पर ग्राम आंदु में स्थित लगभग दो एकड़ कृषि भूमि के सीमांकन करने हेतु राजस्व निरीक्षक गौरेला घनश्याम भारद्वाज द्वारा प्रार्थी से 50000रुपए रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी बिलासपुर में की थी ।

दिनांक 15. 4.2025 को प्रार्थी को आरोपी राजस्व निरीक्षक भारद्वाज को रिश्वती रकम 50000रुपए देने हेतु तहसील कार्यालय गौरेला भेजा गया था जहां पर घनश्याम भारद्वाज द्वारा रिश्वती रकम को अपने साथी राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को देने हेतु प्रार्थी को कहा गया जिस पर प्रार्थी द्वारा रिश्वती रकम को मध्यस्थता कर रहे राजस्व निरीक्षक सारबहरा श्री संतोष कुमार चंद्रसेन को दिए जाने पर एसीबी की टीम द्वारा रिश्वती रकम 50000रूपये सहित संतोष कुमार चंद्रसेन को रंगे हाथ पकड़ कर संतोष कुमार चंद्रसेन से रिश्वती रकम 50000 रुपए जप्त कर उसकी गिरफ्तारी की गई थी जो आरोपी चंद्रसेन अभी जेल में है।।कार्यवाही स्थल पर भीड़भाड़ होने से आरोपी भारद्वाज उस दिन वहां से निकल भागा था जिसे आज एसीबी बिलासपुर द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!