छत्तीसगढ़
तहसीलदार से सरेराह लूट, बेखौफ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, 4 गिरफ्तार
बालोद. राह चलते तहसीलदार से खुलेआम लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने आज धर दबोचा है. बालोद के जय स्तंभ चौक के पास हुई इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी. टीम ने 2 दिन लगातार आरोपियों की खोजबीन करने के बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई ऑटो, 1 धारदार हथियार और 5500 रुपए कैश भी जब्त कर लिया है.


