छत्तीसगढ़
सर्वमंगला पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा। पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार आरोपी कमल कुंज दिनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वासुदेव यादव और शांता यादव की हत्या की घटना को स्वीकार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान और नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया।


