ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

एसबीआई ने दिवंगत नारायण सोनवानी के परिवार को ₹1.15 करोड़ का दुर्घटना बीमा क्लेम किया सेटल

कोरबा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने छत्तीसगढ़ शासन के वेतन पैकेज के अंतर्गत दिवंगत श्री नारायण सोनवानी के परिवार को कुल ₹1.15 करोड़ के बीमा क्लेम का सफलतापूर्वक भुगतान किया है। इसमें ₹1 करोड़ की दुर्घटना बीमा दावा राशि तथा ₹15 लाख का अतिरिक्त बीमा क्लेम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक एवं छत्तीसगढ़ शासन के बीच राज्य शासकीय कर्मचारियों के वेतन पैकेज के संबंध में 4 जनवरी 2026 को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसी दिन श्री नारायण सोनवानी एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उनका असामयिक निधन हो गया।

एसबीआई द्वारा मामले का त्वरित निपटान करते हुए दिवंगत श्री नारायण सोनवानी की पत्नी श्रीमती रेखा सोनवानी को ₹1 करोड़ की दुर्घटना बीमा दावा राशि तथा ₹15 लाख के अतिरिक्त बीमा लाभ का भुगतान किया गया। इस प्रकार, परिवार को कुल ₹1.15 करोड़ की बीमा सहायता प्रदान की गई।

इस क्लेम का त्वरित एवं सफल निपटान एसबीआई की ग्राहक सेवा, संवेदनशीलता और अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कठिन समय में परिवार को मिली यह आर्थिक सहायता वेतन पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध बीमा सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित करती है।

भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं एवं वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यह प्रकरण छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध वेतन पैकेज और उससे जुड़े बीमा लाभों की उपयोगिता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

भारतीय स्टेट बैंक — आपके साथ, हर परिस्थिति में।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!