ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिलासपुर

एसईसीएल का अगस्त माह का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ, कोयला उत्पादन व डिस्पैच में गत वर्ष से लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि, 62 प्रतिशत से अधिक बढ़ा ओबीआर**देश की सभी सरकारी कोल कम्पनियों में, उत्पादन में, प्रतिशत वृद्धि सर्वाधिक*सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा व निदेशक मंडल ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को दी बधाई

Netagiri.in—उत्पादन उत्पादकता के लिहाज़ से बीता माह एसईसीएल के लिए शानदार नतीजों भरा रहा । कम्पनी ने 11.81 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जो कि गत वर्ष की तुलना में 24.9 प्रतिशत अधिक था वही उपभोक्ताओं को प्रेषित कोयले में भी 3 मिलियन टन(24.6 प्रतिशत) की वृद्धि देखी गई। इस वर्ष अब तक कम्पनी ने कोल डिस्पैच में 10.63 एमटी की वृद्धि दर्ज की है  तथा समग्र डिस्पैच अब लगभग 80 मिलियन टन जा पहुँचा है। कम्पनी ने अगस्त माह में भूमिगत खदानों से कोयला उत्पादन में भी 7.4  प्रतिशत का इज़ाफ़ा किया है ।


कम्पनी के उत्पादन में कोरबा की मेगा परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट ने इस माह 2.87 एमटी कोयला उत्पादित किया जो कि ग़त वर्ष से  लगभग 44.5 प्रतिशत अधिक है वहीं दीपका ने 1.89 एमटी के साथ गत वर्ष अगस्त की तुलना में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। गेवरा एरिया का इस माह का उत्पादन 3.47 एमटी रहा जो कि गत वर्ष से अधिक है। एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र ने मासिक आधार पर उत्पादन में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है वही कोरबा का उत्पादन लगभग 14 प्रतिशत अधिक रहा।

ओबीआर में कम्पनी का ग्रोथ इस माह भी जारी रहा। 8.45 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ प्रतिशत वृद्धि 62.7 प्रतिशत रही।

इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा व निदेशक मंडल ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है। कम्पनी इस वर्ष 200 मिलियन टन के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

*

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!