ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सनसनी: युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में हड़कंप

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती की लाश पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, राजिम थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में युवक-युवती की लाश बरगद के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतकों की पहचान टोमेश्वरी साहू (खुटेरी) और टिकेश्वर साहू (कुम्ही) के रूप में हुई है. पुलिस को टिकेश्वर साहू के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है. हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है और सुसाइड नोट में लिखी बातों का खुलासा नहीं किया गया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!