ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कटरापारा में आंधी से गिरी इमारती लकड़ी गायब: वन विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, जांच के नाम पर लीपापोती!

करतला। कनकी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरापारा में एक सप्ताह पूर्व आई तेज आंधी-तूफान के चलते धराशायी हुई कीमती सरई पेड़ की लकड़ी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय ग्रामीणों और वनकर्मियों के अनुसार, बीट रक्षक कपिल कंवर द्वारा लकड़ी को रात में ट्रैक्टर से डिपो भेजे जाने का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट सामने आ रही है।

मीडिया की पड़ताल में यह सामने आया कि न तो बरपाली डिपो में लकड़ी पहुंची, और न ही उसके बारे में कोई दस्तावेजी रिकॉर्ड उपलब्ध है। इतना ही नहीं, जब मीडिया टीम डिपो पहुंची, तो कपिल कंवर उन्हें देख कर मौके से भाग निकले, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है कि मामले में गंभीर गड़बड़ी है।

जब इस पूरे मामले पर करतला वन परिक्षेत्र अधिकारी से सवाल किया गया, तो उन्होंने जांच चलने की बात कहकर जवाब टाल दिया, जबकि वन मंडल एसडीओ की रहस्यमयी चुप्पी पूरे विभाग पर भ्रष्टाचार के साए को और मजबूत कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जब सरकारी लकड़ी के गायब होने पर लीपापोती की गई हो। ऐसे मामलों में दोषी कर्मचारियों को बचाने का आरोप वन विभाग पर पहले भी लगता रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!