ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

भ्रामक विज्ञापन मामले में शाहरुख खान को कोर्ट का नोटिस, 29 मार्च को पेशी के आदेश

रायपुर: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रायपुर सेशन कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में शाहरुख खान समेत कई बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, व्यवहार न्यायाधीश प्रीति कुजूर की अदालत में 11 मार्च को फैजान खान ने अपने अधिवक्ता विराट वर्मा के जरिये याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि शाहरुख खान भ्रामक विज्ञापनों के जरिए आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।

कोर्ट ने शाहरुख खान समेत पांच अन्य लोगों को नोटिस जारी कर 29 मार्च को सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। हालांकि, इतने कम समय में शाहरुख खान के व्यक्तिगत रूप से पेश होने की संभावना कम है, लेकिन उनके वकील अदालत में पक्ष रख सकते हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!