ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़देश

श्री विद्या पीठम में लगातार धार्मिक आयोजन में आज आठवें दिन शिव पार्वती विवाह का हुआ विशाल आयोजन, बाजे गाजे, भूत प्रेत ,शंकर पार्वती के रूप में निकाली गई विशाल झांकी के साथ बारात प्रस्थान और विवाह हुआ संपन्न, 30जनवरी को महाभंडारा

Netagiri.in29/1/2023—छत्तीसगढ़ के पावन धरा ऊर्जा धानी कोरबा के स्थल सीतामढ़ी गोकुल गंज स्थित श्री विद्या पीठम में प्राण प्रतिष्ठा एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन समारोह 22 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक आयोजित है लगातार किये जा रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों मे
जिले सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के ब्राह्मण श्री विद्या पीठम प्रतिष्ठा समारोह विक्रम अंतर्गत कुल 9 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ वेदी कलश स्थापना, विनायक गणपति दक्षिण मुखी हनुमान सिद्ध भैरव बाबा प्राण प्रतिष्ठा,

दसमहाविद्या प्राण प्रतिष्ठा पूजा, राम दरबार, कृष्ण दरबार, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा पूजा, पंचशत दिव्य ज्योति कलश सहित गुरु आचार्य शोभा यात्रा, वेदी पूजन पुष्पाधिवास, अस्तालक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा पूजा, छाया मुख श्री शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा पूजा जैसे विभिन्न धार्मिक आयोजन लगातार हुए हैं आज आठवें दिन शिव परिवार राम दरबार कृष्ण दरबार की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक ग्रंथ एवं मंत्रों के उच्चारण के साथ की गई देर शाम शिव जी का भव्य विवाह आयोजन किया गया शिव विवाह में
शिव शंकर भगवान की झांकी स्वरूप बारात श्री विद्या पीठम से भूत प्रेत ,पिशाच ,बाजे गाजे और विशाल भक्त गणों के समूह में निकालते हुए पुरानी बस्ती निवासी रमेश साहू के निवास बरात लेकर पहुंचे जहां मां पार्वती की प्रतिमा स्वरूप कन्या से विवाह का आयोजन हुआ एवं बारात वापसी के साथ झांकी स्वरूप शिव शंकर भोलेनाथ और माता पार्वती की विदाई की गई,
कल दिनांक 30 जनवरी को श्री विद्या पीठ में कार्यक्रम संपन्न होने पर छत्तीसगढ़ सहित बाहर से आए पुरोहितों द्वारा सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज कन्या भोज नवग्रह विधियों की विदाई महा भंडारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री विद्यापीठम के पुरोहित महाराज देवीदयाल त्यागी में कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी भक्तों गणों को महाआरती , सहस्त्रधारा , पूर्णाहुति एवं महा भंडारा में कुछ कर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है

हवन पूर्णाहुति

सहस्त्रधारा कन्या भोज ब्राह्मण भोज गुरु दीक्षा महा भंडारा आशीर्वाद समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम 9 दिनों तक अनवरत चलते रहेंगे जिसकी जानकारी देते हुए आगे महाराज ने सभी जनमानस को सम्मिलित होने का आग्रह किया है
आस्था पूर्ण इस कार्यक्रम की शुरुआत में आज विशाल कलश यात्रा एवं कलश पूजा का आयोजन किया गया में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली सभी ने बढ़-चढ़कर कलश यात्रा में भाग लिया और मंदिर प्रांगण में पहुंचकर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!