ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना में नई ऊर्जा, शिवराज देंगे प्रदेश को साढ़े तीन लाख मकान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सूरजपुर के लिए सिविल लाइन हेलीपैड से रवाना हुए. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण का आज चौथा दिन है.

जनचौपाल लगाकर जनता से संवाद कर समस्या का समाधान किया जा रहा है. पीएम आवास की मांग सबसे ज्यादा आ रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देने वाले हैं, जिससे आवास की मांगों की पूर्ति हो जाएगी.

सीएम साय ने कहा, सुशासन तिहार में कई तरह की मांगें आ रही है. प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन समेत अन्य मांगें शामिल हैं. उन्होंने कहा, 13 मई काे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ दौरा में आ रहे हैं. वे सूरजपुर के अंबिकापुर में बड़ी आमसभा करेंगे. प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात मिलेगी, जिससे आवास की मांगों की पूर्ति हो जाएगी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!