ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

धान विक्रय से सम्बंधित शिकायतों के लिए जारी किया गया समाधान नंबर 9691901259 कोरबा जिले के किसान कर सकते हैं शिकायत

 

कोरबा, 31 दिसंबर 2025____कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य विभाग कोरबा द्वारा किसानों को धान विक्रय के दौरान होने वाली किसी भी असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने समाधान नंबर 9691901259 जारी किया है। इस नंबर पर किसान टोकन काटने में आ रही परेशानी, रकबा में त्रुटि से जुड़ी शिकायतें तथा धान खरीदी से संबंधित अन्य समस्याएँ दर्ज करा सकेंगे। यह सुविधा कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इसके अतिरिक्त, किसान टोल फ्री नंबर 1967 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी कृषकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!