ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

SPLENDOR बनी नशे की सवारी, गांजा ले जाते युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

बलौदाबाजार-भाटापारा. छत्तीसगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” नशे के खिलाफ कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों की धरपकड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को बाइक से गांजा तस्करी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के कब्जे से 4,75,000 का गांजा बरामद किया गया है.

कांग्रेस का कानून व्यवस्था पर प्रदर्शन कल, डिप्टी CM साव ने किया पलटवार

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय में गांजा खपाने की तैयारी है और मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर व्यक्ति आ रहा है. जिसपर कोतवाली पुलिस टीम ने एक मोटर साइकिल की जांच की. इस दौरान बाइक पर रखी बोरी के अंदर गांजा मिला, जिसे बलौदाबाजार में खपाने की तैयारी थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद किए गए 34 किलो गांजे कि कीमत 4,75,000 रूपये आंकी गई है.

बता दें कि उडीसा से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रास्ते पर बड़ी मात्रा में गांजा की अवैध तस्करी लगातार होती है. गांजा तस्कर इस क्षेत्र को सुरक्षित मानते हैं और यह अधिकतर गिधौरी से शिवरीनारायण के रास्ते और लगन से जोंधरा बिलासपुर मस्तुरी मार्ग के रास्ते मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में खपाया जाता है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!