ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीतिरायपुर

*राज्य स्तरीय महापंचायत*

*बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनी श्रीमती नीलम साहू*

netagiri.in *श्रीमती निरूपा साहू गृहणी से बनी ड्रोन दीदी* रायपुर,11 मार्च 2024/ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय महापंचायत में आज केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्रीमती नीलम साहू को लखपति दीदी और श्रीमती निरूपा साहू को ड्रोन दीदी के रूप में सम्मानित किया।

ग्राम पंचायत डोमा,विकासखण्ड अभनपुर जिला रायपुर की श्रीमती नीलम साहू बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं और 2021 से बैंक सखी के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच-तोरला में कार्यरत हैं । श्रीमती साहू लोक सेवा केन्द्र संचालित कर रही है जहाँ वो पेन कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस का निर्माण कराने का कार्य,बीमा संबंधी कार्य, श्रमिक कार्ड रेलवे टिकट फंड ट्रान्सफर इत्यादि एवं कृषिगत कार्य भी कर रही है जिससे इनकी वार्षिक आय लगभग 3 लाख रुपए होती है।

बलौदाबाजार के लाहोर ग्राम की निवासी श्रीमती निरूपा साहू ने गृहणी होकर भी कुछ कर दिखाने का जज़्बा को जगाए रखा। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने गृहणी से ड्रोन दीदी तक का सफर तय किया है अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने इफको संस्था के सहयोग से ड्रोन दीदी हेतु ग्वालियर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त की है। श्रीमती साहू बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं और कृषिगत कार्यों से 2 लाख 50 हजार रुपए वार्षिक आय भी प्राप्त कर रही है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना शुरु की गई है।योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 10 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। योजना के तहत स्वयं सहायता समूह में बैंक वाली दीदी, दवाई वाली दीदी, आंगनवाड़ी वाली दीदी शामिल है लखपति दीदी योजना इनके लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो देश की इन दीदी को एलईडी, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे टेक्निकल वर्क की स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाएगा।सरकार द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!