ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

BREAKING: संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पथराव-आगजनी:उग्र भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया

संभल ,जामा मस्जिद में रविवार सुबह सर्वे के दौरान पथराव हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। हालात 3 घंटे से बेकाबू है। गलियों में जगह-जगह पथराव हो रहा है। उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। डीएम और एसपी मौके पर हैं। मुरादाबाद से डीआईजी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए हैं।

CG News: धान खरीदी केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक तराजू में निकली गड़बड़ी, नाराज किसानों ने किया हंगामा, FIR की मांग

दरअसल, सुबह 6.30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई।

CG News: धान खरीदी केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक तराजू में निकली गड़बड़ी, नाराज किसानों ने किया हंगामा, FIR की मांग

पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा।जामा मस्जिद का 5 दिन में दूसरी बार सर्वे करने के लिए टीम पहुंची थी। इससे पहले 19 नवंबर को सर्वे हुआ था। उसी दिन यानी 19 नवंबर को हिंदू पक्ष की संभल शाही जामा मस्जिद के श्री हरिहर मंदिर होने की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे करवाकर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। 26 नवंबर को रिपोर्ट पेश करनी है। 29 नवंबर को इस पर सुनवाई होगी।

SP ने लोगों को समझाते हुए कहा- शांत रहो पत्थर मत मारो, हमने अगर कुछ किया तो अंजाम बुरा होगा। अपना भविष्य बर्बाद मत करो इन नेताओं के चक्कर में।

संभल एसपी कृष्ण कुमार ने खुद गन उठाई और उग्र भीड़ को खदेड़ा। जामा मस्जिद के आसपास के करीब 200 मीटर के इलाके में जगह-जगह पथराव हो रहा है। कई जगह इतना पथराव हुआ कि गलियों में पत्थर ही पत्थर बिछ गए।

संभल में पथराव के दौरान डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू घायल हो गए हैं। उनके पैर में चोट लगी है। उन्हें कोतवाली संभल लाया गया है। डॉक्टर को कोतवाली में बुलाया गया है। इसके आलवा, कई पुलिसकर्मी भी पथराव और भगदड़ में घायल हो गए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!