ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

जनपद पंचायत कोरबा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

 

Netagiri.in___कोरबा___जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों से स्वीकृत निर्माण कार्यों की सचिवों की बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला खनिज न्यास मद, समग्र शिक्षा, सांसद एवं विधायक मद, 14वें वित्त आयोग की ब्याज राशि तथा नेशनल हाईवे से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य, विशेषकर शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन एवं पीडीएस भवनों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बन रहे सामुदायिक शौचालय एवं शेड के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जनपद की चार पंचायतों में निर्माणाधीन अटल डिजिटल सेवा केंद्रों को 26 दिसंबर के पूर्व पूर्ण करने तथा सभी अटल चौकों की साफ-सफाई व रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की अलग से समीक्षा करते हुए दिसंबर माह तक पूर्णता लाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सभी पंचायत भवनों को प्रतिदिन खोलने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा प्रत्येक सोमवार को सभी सचिवों को अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठकर कार्य करने के आदेश दिए गए।

बैठक में धीमी प्रगति वाले निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पंचायतों को नोटिस जारी किए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगामी बैठक तक यदि कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाई गई तो वसूली की कार्रवाई हेतु प्रकरण भेजा जाएगा।

जनपद पंचायत प्रशासन की इस सख्ती से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!