ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा में युवती की संदिग्ध हत्या, सुसाइड नोट से खुलासा – “मंजीत ने मुझे मार डाला”

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। युवती के शव के पास एक बैग मिला है, जिसमें चाकू, चांदी का लाकेट, मफलर और एक सुसाइड नोट मौजूद था। सुसाइड नोट में लिखा था, “मंजीत ने मुझे मार डाला… सॉरी मंजीत!” इस नोट के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हत्या की आशंका जताई है।

मृत युवती की पहचान पूजा पटेल के रूप में हुई

मृतक युवती की पहचान पूजा पटेल (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्पोर्ट्स और बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, घटना के समय युवती के परिजन काम पर गए हुए थे, जबकि वह घर पर अकेली थी। इस दौरान, पड़ोस की एक महिला ने एक नकाबपोश युवक को युवती के घर से भागते हुए देखा। महिला ने तुरंत युवती के परिजनों को सूचित किया, और जब वे घर पहुंचे तो पूजा मृत अवस्था में मिली।

सुसाइड नोट में लव एंगल की संभावना

युवती के शव के पास मिले सुसाइड नोट में एक नाम का जिक्र था, जिससे पुलिस इस मामले में लव एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह हत्या का मामला है या किसी और कारण से हुई मौत।

हत्यारोपी की तलाश जारी

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी मंजीत की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की संभावना को देखते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है, और लोग युवती की मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!