ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

हावेरी गैंगरेप केस: जमानत पर रिहा होते ही आरोपियों ने मनाया जश्न, शर्मसार हुआ इंसाफ

नई दिल्ली।’ कर्नाटक के हावेरी जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साल 2024 के हनगल गैंगरेप मामले में 7 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने शुक्रवार की रात विजय जुलूस निकाला। आरोपियों का अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विजय जुलूस निकालने की घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। आरोपियों की रिहाई और सार्वजनिक जश्न ने न सिर्फ पीड़िता की भावनाओं को आहत किया है। बल्कि, कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनवरी 2024 में एक युवती ने सात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला कर्नाटक में हावेरी जिले एक होटल में अपने दोस्त के साथ रुकी हुई थी।

इसी दौरान 15 से 20 आरोपियों ने रूम में घुसकर उन दोनों से पहले तो जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी कार से उसे एक जंगल में ले गए और 7 युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बिठाकर पूरे शहर में घुमाया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!