ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से शोषण, गर्भवती होने पर किया इनकार, आरोपी की सरेआम पिटाई

छत्तीसगढ़ — प्यार और भरोसे की आड़ में एक युवती के साथ धोखा कर उसकी जिंदगी को तबाह करने का मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया, और जब युवती गर्भवती हुई, तो उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया।

आरोपी की पहचान झारखंड निवासी असलम खान के रूप में हुई है, जो पहले से शादीशुदा है। युवती के अनुसार, असलम ने एक साल तक उसे शादी का वादा कर अपने साथ रखा और इस दौरान दो बार जबरन गर्भपात भी करवाया। जब वह तीसरी बार गर्भवती हुई और शादी की बात की, तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

धोखा और मानसिक आघात से टूट चुकी युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे समझाकर ऐसा कदम उठाने से रोक दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी असलम की सरेआम पिटाई की, उसे जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाया और उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की।

घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!