ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, भाजपा प्रत्याशी लखन लाल और उसके भाई नरेंद्र के इशारे पर हमले का आरोप, कुछ दिन पहले दी गयी थी देख लेने की धमकी

कोरबा। पुराने शहर के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणबन तालाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के गुंडानुमा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार की शाम को दो युवकों ने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उसके पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज की गई है।

November 13, 2023

युवक प्रमोद श्रीवास और आनंद श्रीवास प्रमोद शिकायत लेकर सोमवार की शाम को कोतवाली थाना पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें हम लोगों ने लखन लाल देवांगन से सवाल जवाब किया था। तब भी समाज के कुछ पदाधिकारी और लखनलाल देवांगन ने हमें देख लेने की धमकी दी थी।
आज शाम को जब हम चुनाव प्रचार में निकले। तब कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग लक्ष्मणबन तालाब के पास हमें मिल गए। हमारे घर की महिलाएं भी थी। हम दोनों पर हमला कर दिया। गुंडे महिलाओं को भी गाली गुप्तार कर रहे थे।
खासतौर पर हम दोनों को ही टारगेट किया गया। हमारे सिर और हाथ पैर में चोट आई है। यह जानलेवा हमले की तरह था। जिसे भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उनके भाई नरेंद्र देवांगन ने हम पर कराया है। हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह सरासर दबंगई करते हुए गुंडागर्दी करने का कृत्य है। जिस पर हम ठोस कार्रवाई की गुहार लगाने थाना पहुंचे हैं।

कोतवाली पुलिस ने कही है कार्यवाही की बात :

इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस मारपीट के बाद घायल युवकों का बयान दर्ज कर रही है। दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की बात कही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!