ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

आगरा NH पर इंदौर आ रही बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

मुंबई। आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बालसमुंद बैरियर के पास एक बस अचानक आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार यह बस मुंबई से इंदौर जा रही थी। जानकारी के अनुसार चलती बस में डिस्क ब्रेक लगाने के दौरान अचानक आग लगी। बस में पीछे से धुआं उठता देख ड्राइवर ने बस को धीमा किया और सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ यात्रियों ने बस से उतर कर तो कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। चालक और कंडक्टर ने बस के अंदर से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!