ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

नगर निगम कोरबा के महापौर की फर्जी जाति का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास , जांच में लेटलतीफी आंदोलन की चेतावनी

कोरबा — जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार के अलावा विभिन्न समाज सेवी व राजनीतिक दलों से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिन्हा ने नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद के फर्जी एवं कूटरचित जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अब छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल बी.बी. हरिचंदन व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।

निगम कोरबा के महापौर के महापौर की फर्जी जाति

ु

विनोद सिन्हा ने शिकायत में कहा है कि नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पिछड़ा वर्ग से महापौर का पद प्राप्त किया है। उनके द्वारा ऐसा करते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक मारा गया है।

महापौर के खिलाफ फर्जी एवं कूटरचित जाति प्रमाण पत्र की जांच हेतु जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र जांच/सत्यापन समिति में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस हेतु बार-बार पुन: स्मरण पत्र दिए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ में जिन लोगों को पिछड़ा वर्ग का दर्जा दिया गया है, उसमें कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद शामिल हैं कि नहीं इस बात की शिकायत कलेक्टर कोरबा सहित विभिन्न माध्यमों से की गई है जिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही न कर पिछड़े वर्ग का फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर महापौर का पद हथिया कर कांग्रेस पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ छल किया गया है।

सिन्हा ने कहा है कि महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र सही या गलत है तो इस पर कोरबा जिला दण्डाधिकारी फैसला क्यों नहीं लेते? उक्त शिकायत के साल बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं किया जाना अनेक आशंकाओं को जन्म देता है।

कार्यवाही नहीं किए जाने की स्थिति में विभिन्न संगठनों के सहयोग से कलेक्टर का घेराव किया जाएगा व अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!