ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी की तीसरी सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल है

 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी की तीसरी सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। इसमें सामरी से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से सरिता भारद्वाज, जांजगीर-चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद के राशि महिलांग को अपना उम्‍मीदवार बनाया है

पार्टी की दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल

एक दिन पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोगी कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें कोटा सीट से एक बार फिर डा. रेणु जोगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा से चुनावी मैदान पर होंगी। इसके अलावा गुंडरदेही से राजेंद्र राय को मौका दिया गया है।

कसडोल से मनहरण गुरुसाई, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पांडे, रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, भिलाई नगर से जहीर खान को टिकट दिया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!