ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

दिलीप बिल्डकान के एचआर विभाग में कार्यरत कर्मी की गमछे से लटकी मिली लाश, लाश की स्थिति देख मामला संदिग्ध, पुलिस शव को पीएम के लिए भेज जांच में जुटी

Netagiri.in—कोरबा। जिला अंतर्गत करतला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क निर्माण में लगे ठेका कंपनी के एक कर्मचारी की लाश कैंप में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। वही मृतक ठेका कंपनी के एचआर विभाग में कार्यरत था। घटना के दौरान वह कैंप में अकेला था। मामले में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। वही बताया जा रहा है कि भारत माला योजना के तहत उरगा हाटी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य की जवाबदारी दिल्ली बिल्डकॉन नामक कंपनी को दी गई है। ठेका कंपनी का कैंप करतला में स्थित है। जहां रहकर कर्मचारी सड़क निर्माण का काम कर रहे हैं। इस कैंप में ठेका कंपनी के एचआर विभाग में कार्यरत मूलत: मध्यप्रदेश निवासी दीपक मिश्रा भी रहता था। वही शनिवार को कर्मचारी काम कर कैंप में लौटे तो दीपक की लाश पर नजर पड़ी। दीपक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। गमछे का एक सिरा पंखे में बंधा था, जबकि उसके दोनों पैर बेड के ऊपर ही मुड़े थे। डेड बॉडी की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है वही घटना की जानकारी सहकर्मियों ने तत्काल प्रबंधन के अलावा पुलिस को दी। करतला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही जिस स्थिति में शव मिला है, उससे पूरे मामले को संदिग्ध नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि युवक की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। बहरहाल करतला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच होने के बाद रहस्य से पर्दा उठेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!