ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentक्राइमछत्तीसगढ़

एसईसीएल में नियोजित कंपनी समानता कंपनी में कार्य करते मजदूर की मौत लापरवाही की एक और बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ कोरबा /एसईसीएल में नियोजित समानता कंपनी के निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई पर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया है इसका इलाज चल रहा है। हादसा शुक्रवार की दोपहर लगभग ३ बजे हुई। एसईसीएल क्षेत्र के ग्राम मनगांव में रेल के माध्यम से कोयला लदान करने के लिए निर्माण समानता कंपनी कर रही है। कार्य के दौरान क्रेन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। सूत्रों की मानें तो निर्माण कार्य में मजदूरों की सेफ्टी को लेकर आए दिन सवाल खड़े होते रहे हैं और आज फिर इसका उदाहरण सामने आया जिसमें सेफ्टी में लापरवाही के चलते मजदूर की मौत हो गई है रैक लोडिंग के लिए बनाये जा रहे बंकर में ऊंचाई पर कई मजदूर कार्य रहे थे, जिसमें से कुछ मजदूर लोहे के एक बड़े से पिलहर को दूसरे लोहे पर जमाने के लिए कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हादसे में ऊंचाई में काम कर रहे 2 मजदूर लोहे के बड़े-बड़े में पिलहर से जा टकराये और ऊंचाई पर हवा में लटक गए। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। अधिकारी मौके पर पंहुचे अन्य मजदूरों की मदद से मजदूरों को नीचे उतारा गया। दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक मजदूर भिलाई बाजार उमेदी भांठा निवासी परदेसी कुमार पिता मोहित राम की मौत हो गई। दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!