ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवक की अधजली लाश ओडिशा के जंगल में मिली, हत्या कर जलाने की साजिश का शक

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लापता हुए युवक का शव अधजले हालत में आज ओडिशा के जंगल में मिला है. शव नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में मिला है. युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका है. साथ ही शव के पास से बरामद उसकी बाइक भी जलकर खाक हो चुकी है. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लगनिया सोनवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गरियाबंद जिले के देवभोग के उरमाल गांव का निवासी था, जो अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था. बीते 7 दिनों से युवक लापता था. परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर में किसी को बिना कुछ बताए अचानक निकला था. इसके बाद से वो न तो लौटा, और न ही उसकी कोई खबर नहीं मिली. परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशूदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी.  फिलहाल इस मामले में पुलिस हत्या कर शव को बाइक समेत जलाकर फेंकने की आशंका जता रही है और आगे की जांच में जुटी हुई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!