ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कुल्हाड़ी से ATM तोड़ा, कैश चुराने पहुंचा था बदमाश, असफल होने पर भाग निकला

बिलासपुर, में एक नकाबपोश बदमाश कुल्हाड़ी लेकर पैसे निकालने ATM पहुंच गया। वो कुल्हाड़ी से एटीएम के कैश बॉक्स को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करता रहा। जब एटीएम तोड़ने के बाद भी पैसे नहीं निकले तो वो भाग गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, लालखदान निवासी सांतेश मिश्रा हिताची पेमेंट सर्विस में फील्ड ऑफिसर हैं। उसकी कंपनी बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की देखरेख करती है। शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी सरकंडा के मोपका स्थित ATM बूथ की सफाई करने पहुंचा। इस दौरान वहां मशीन टूटा मिला।

कर्मचारी ने तत्काल इस घटना की जानकारी फील्ड ऑफिसर को दी। जिस पर फील्ड ऑफिसर भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर

रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाना पड़ा महंगा, ट्रेन की ठोकर से तीन लोग नदी में गिरे, दो गंभीर रूप से घायल

बैंक प्रबंधन और ATM की देखरेख करने वाली संस्थाएं सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। आमतौर पर ATM के साथ ही बैंकों में सायरन लगे रहते हैं। जिससे, वहां किसी तरह की चोरी या फिर तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटना हो तो तत्काल सायरन ऑटोमैटिक बजने लगता है। लेकिन, ATM तोड़ने की इस घटना की जानकारी बैंक को नहीं हुई। ऐसे में सुरक्षा को लेकर खामियां सामने आई है।

फील्ड ऑफिसर सांतेश मिश्रा ने जब बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा। तब पता चला कि गुरुवार की रात करीब एक बजे नकाबपोश युवक कुल्हाड़ी लेकर ATM में तोड़फोड़ करते दिख रहा है। इस दौरान बदमाश ने ATM का शटर भी बंद कर दिया था। फिर ATM के कैश बाक्स को तोड़ने का असफल प्रयास किया। पैसे नहीं निकलने पर वो भाग गया।

इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी वीडियो के जरिए नकाबपोश युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही आसपास के संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरा भी चेक कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवक किसमें आया था। पुलिस युवक की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का दावा भी कर रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!