ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा में सिरफिरे आशिक को भीड़ ने सिखाया सबक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा में एक सिरफिरे आशिक की हरकतें उसकी मुश्किलों का कारण बन गईं। बुधवार को सीएसईबी पुलिस चौकी के अंतर्गत बुधवारी बाजार में एक युवक ने युवती को परेशान किया, जिसके बाद वह लोगों के हाथों पिटाई का शिकार हो गया।

युवती की चीख पर जुटी भीड़

घटना के मुताबिक, युवक ने एक स्थान पर घुसकर युवती को परेशान किया। युवती द्वारा मदद के लिए चिल्लाने पर आसपास के लोग हरकत में आ गए और युवक को पकड़ लिया। युवक की करतूत पर नाराज लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिरफिरे युवक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने युवक को मौके पर सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!