कोरबा
कोरबा: मिनीमाता कॉलेज में 10 फीट लंबा अजगर देखकर मची अफरा-तफरी, स्नेक रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा जिले के घंटाघर चौक स्थित शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया, जब कॉलेज परिसर में 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर को देखकर छात्राओं और स्टाफ के रोंगटे खड़े हो गए। परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।
स्नेक रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम आरसीआरएस के सदस्य अतुल बेला और कृष्ण जायसवाल मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञता का परिचय देते हुए उन्होंने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा। अजगर को पकड़ने के बाद उसे वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया, जिन्होंने इसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।


