छत्तीसगढ़
टाइल्स फिटिंग करने वाले मजदूर के जन धन खाते में करोड़ों का ट्रांजेक्शन! साइबर पुलिस का भी चकराया दिमाग
रायपुर।’ एक टाइल्स फिटिंग करने वाले मजदूर के बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन की बात सुनकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। एक ऐसा ही मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से सामने आया है, जहां टाइल्स का काम करने वाले एक मजदूर के जनधन बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई। अब ये पैसा इस मजदूर के खाते में कैसे आया और किसे भेजा जा रहा था, यह जानने के लिए साइबर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, 7 अन्य युवाओं को भी भारी भरकम ट्रांजेक्शन की वजह से हिरासत में लेकर रायपुर में पूछताछ की जा रही है।


