ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

एनटीपीसी कोरबा द्वारा उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 का आयोजन ।


एनटीपीसी कोरबा । भारत सरकार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर, देश में विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को साझा करने के लिए “उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047, कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 25 से 31 जुलाई तक पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, कोरबा के सहयोग से एनटीपीसी कोरबा एवं छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से भारत सरकार द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म एवं वीडियो प्रसारण के माध्यम से पिछले 8 वर्षों में बिजली के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश के बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत करवाया जाएगा । विद्युतीकरण से मानव जीवन में हो रहे परिवर्तन आदि पर नुक्कड़ नाटक एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता से संबन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस को अवगत करवाया जाएगा । एनटीपीसी कोरबा द्वारा यह कार्यक्रम राज्य के तीन जिलों क्रमशः कोरबा, कोरिया तथा सरगुजा में आयोजित किया जाएगा ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!